Chandauli News: ब्रेक फेल होने से पुलिसकर्मी की कार ऑटो में टक्कर मारते हुए टीनशेड में घुसी, तीन लोग घायल
Chandauli News: चंदौली में एक कार का ब्रेक फेल हो गया। जिससे कार एक ऑटो को टक्कर मारते हुए टीनशेड में घुस गई। इसमें तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास जीटी रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक ब्रेक फेल होने से एक कार सड़क किनारे स्थित प्यारे यादव के टीनशेड में जा घुसी। हादसे में टीनशेड के भीतर काम कर रहे तीन लोग मामूली रुप से घायल हो गए।
मौके पर बताया गया कि कार चालक कांस्टेबल रवि राम अलीनगर थाने में तैनात है। जानकी मंदिर की ओर से जीटी रोड पर निकल रहा था। इसी दौरान वाहन का ब्रेक अचानक काम नहीं किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित टीनशेड में घुस गई। हादसे के समय वहां काम कर रही महिला राजमणि (50), ज्योति (25) और बाबू (27) इसकी चपेट में आ गए और उन्हें हल्की चोटें आईं।
इसे भी पढ़ें; UP Encounter: जौनपुर पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा, एक को लगी गोली; इनामी तस्कर मौके से भागा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय एक निजी चिकित्सालय भेजा, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। तीन लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.