फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police busted vehicle thief gang in chandauli nine luxury cars recovered accused spilled shocking secrets

यूपी: चंदौली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 9 लग्जरी कार बरामद, आरोपियों ने उगले हैरान करने वाले राज

Sat, 06 Nov 2021 10:44 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

 मध्य प्रदेश से चोरी हुए वाहनों को यूपी के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था। पुलिस इस वाहन चोर गिरोह के पीछे काफी दिनों से लगी हुई थी। गिरफ्त में आए आरोपियों ने कई ऐसे राज उगले जो हैरान करने वाले हैं। 

विज्ञापन
police busted vehicle thief gang in chandauli nine luxury cars recovered  accused spilled shocking secrets
नौ लग्जरी कार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की चंदौली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों के एक बहुत बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नौ लग्जरी कार बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा वाहन चोरी के लिए कुछ इनपुट लिए गए थे।

विज्ञापन


इसके आधार पर स्थानीय पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने कटसिला के समीप वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनके द्वारा बताए गए स्थानों से लग्जरी वाहनों को बरामद किया गया। वहीं उनके पास से 19 आधार कार्ड, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक बायोमेट्रिक मशीन, तीन एटीएम कार्ड, चार मोबाइल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


दो आरोपियों की तलाश जारी
बताया कि मिथिलेश मौर्य वाराणसी के चौका घाट, बालचंद नियोगी वाराणसी के पहड़िया और चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र निवासी शिवाजी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों काफी समय से वाहन चोरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर बनाकर बेचने के गिरोह का संचालन कर रहे थे। वहीं पुलिस अब वाराणसी के चोलापुर निवासी धीरज चौबे और मध्य प्रदेश के उदयपुरा रायसेन के निवासी कमल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी मिथिलेश ने स्वीकार किया कि वह तीन वर्षों से वाहन चोरी के कार्यों को अंजाम दे रहा है। वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से वाहन को वाराणसी लाते थे। फिर वाहन स्वामी का फर्जी नाम, पता और आधार कार्ड शिवाजी के द्वारा बनाया जाता था। बालचंद नियोगी एक लाख रुपये में फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर तैयार बना देता था। बताया कि करीब 20 से 25 वाहनों का फर्जी ढंग से रजिस्ट्रेशन हुआ है। 
पढ़ेंः पुलिस आयुक्त के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दरोगा की पत्नी, पति के खिलाफ शिकायत नहीं सुने जाने से थी क्षुब्ध

सोशल साइट्स के जरिए बेचते थे चोरी के वाहन

police busted vehicle thief gang in chandauli nine luxury cars recovered  accused spilled shocking secrets
चंदौली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में वाहन चोरों के सरगना मिथिलेश ने बताया कि चोरी के वाहनों की फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर तैयार कराने के बाद उसे ओएलएक्स और अन्य सोशल साइट्स   पर अपलोड किया जाता था। इसके बाद ग्राहकों से संपर्क कर वाहन को अनुमान से कम दाम पर बेचा जाता था। कम दाम में लग्जरी वाहन खरीदने के इच्छुक ग्राहक उनके जाल में फंसथे थे। 
पढ़ेंः परिवहन विभाग के बाबू को चंदौली एसओजी ने उठाया, मच गया अपहरण का शोर

पुलिस टीम को एसपी देंगे इनाम

वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने में सदर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सर्विलांस सेल के प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तीनों प्रभारियों की पूरी टीम को पुरस्कार देने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed