फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police busted fake army recruitment gang arrested six recovered pistol and uniform with fake documents in chandauli

चंदौली में गिरोह का भंडाफोड़: सेना में फर्जी तरीके से कराते थे भर्ती, छह गिरफ्तार, नकली दस्तावेज सहित देशी पिस्टल और वर्दी बरामद

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
सार

पुलिस ने नकली दस्तावेज सहित देशी पिस्टल और वर्दी बरामद की है। आरोप है कि जालसाज तैयारी में जुटे युवाओं को जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूलते थे। बावर्दी पकड़े गए जालसाज पुलिस के सामने भी खुद को सेना का जवान बताकर प्रभाव जमाते रहे।

विज्ञापन
Police busted fake army recruitment gang arrested six recovered pistol and uniform with fake documents in chandauli
गिरोह के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी तैयारी कर रहे युवाओं से भर्ती के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। उनके पास से भारतीय सेना की फर्जी मुहर, दस्तावेज, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड, कार, बाइक, कंप्यूटर सेट, नौ मोबाइल और देशी पिस्टल बरामद हुए। पकड़े गए जालसाज पुलिस के सामने भी खुद को सेना का जवान बताकर प्रभाव जमाते रहे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सच्चाई उगल दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी व बरामदगी का खुलासा करते हुए बताया कि युवाओं को ठगने वाले गिरोह का मुख्य सरगना धानापुर के रायपुर गांव निवासी रविकांत यादव उर्फ मक्खू है। वह मंगलवार को लग्जरी कार में सवार होकर चहनियां से धानापुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें ये खबरयूपी: प्यार में धोखा खाई युवती मुंबई से जौनपुर पहुंची, पति ने जबरन कराया गर्भपात, फरार युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा    
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी में मिले चार युवा
सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने चहनियां-धानापुर मार्ग पर घेराबंदी कार को घेर लिया। उसमें चालक के साथ चार युवा सेना की वर्दी में बैठे थे। उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो आगे डैशबोर्ड पर दो देसी पिस्टल बरामद की गईं। इसके अलावा पीछे रखे एक फोल्डर में सेना भर्ती के फर्जी दस्तावेज, मुहर, इंक पैड, चेक बुक, पास बुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

सेना के ओईसी अजय कपूर के हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज मिले हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने साइबर कैफे संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविकांत के साथ अलीनगर थाना के संघती गांव निवासी रिंकू सिंह यादव, मवईं खुर्द के देवेंद्र श्रीवास्तव, धानापुर के रायपुर के रोहित यादव, गाजीपुर के जमानियां थाना के हरपुर नई बस्ती के विकास सिंह उर्फ मनी और आजमगढ़ के तरवां थाना के कम्हरियां निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed