फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police booth in Golambar will be the center of attraction at Padav intersection

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर आकर्षण का केंद्र होगा गोलंबर में पुलिस बूथ

Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police booth in Golambar will be the center of attraction at Padav intersection
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर सिक्स लेन के बीच 10 मीटर का गोलंबर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें पुलिस बूथ के साथ चारो तरफ छोटे छोटे फूल पौधे लगाए जाएंगे। वहीं आकर्षक लाइटों से यह जगमग होगा। शुक्रवार की शाम इसका निर्माण शुरू हो गया। निर्माण कार्य में लगे संस्था के अनुसार दो माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नवंबर माह में स्थानीय चौराहे पर बने पुलिस बूथ को तोड़ दिया गया था। अब चौराहे पर शुक्रवार को एक बार फिर इसका निर्माण शुरू हो गया। निर्माण इकाई के अनुसार यह गोलंबर 10 मीटर की परिधि में होगा। 3.5 मीटर की परीधि में पुलिस बूथ, डेढ़ मीटर की परिधि में छोटे-छोटे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें एक दरवाजा होगा जो पूर्व की तरफ से चौराहे का प्रवेश द्वार होगा। यह बूथ अष्टभुज के आकार में होगा। इसके चारों तरफ हाई मास्ट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चारों तरफ रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था होगी। चौराहे के चारों तरफ यातायात विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed