फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested the wanted child abuser

Chandauli News: त्या में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 21 Mar 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the wanted child abuser
नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में 12 जुलाई 2022 में हुई सिद्धांत की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को सुबह लगभग सवा दस बजे शाहकुटी मार्ग से एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे मुगलसराय कोतवाली ले आई। पुलिस इस मामले में रोहित भारती नामक युवक को कुछ दिन पहले जेल भेजा था। पकड़े गये बाल अपचारी विरूद्ध पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। संवाद
विज्ञापन

नवरात्र में मीट की दुकानें बंद करने की मांग
कमालपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर सोमवार को शांति समिति की बैठक में चैत्र नवरात्र और रमजान माह को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पा चर्चा हुई। सीओ सकलडीहा राजेश राय ने कहा कि सभी मिलकर त्योहारों को आस्था पूर्वक शांति से मनाएं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने मीट की दुकानों को बंद रखने और शराब की दुकानों को बाजार के बाहर करने की मांग की। पूर्व प्रधान दयाराम यादव, मनोज अग्रहरी, अशोक मौर्या, दिलीप त्रिशूलिया, फरीदुद्दीन,शिवजी वर्मा, राकेश दूबे, राजू अग्रहरी, त्रिलोकी जायसवाल रहे।
विज्ञापन

इनसेट.......
30 मार्च को निकाली जाएगी शोभायात्रा
रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के आयोजक अरुण गुप्ता व अरविंद वर्मा ने बताया कि आगामी 30 मार्च को कमालपुर स्थित रामजानकी मंदिर से दोपहर एक बजे राम-लक्ष्मण-जानकी व हनुमान जी की झांकी घोड़ा की बग्गी पर ढ़ोल नगाड़ो के साथ निकाली जाएगी जो इंटर कॉलेज तक जाएगी। यहां से बाजार होते हुए शहीद स्मारक स्थल हरिनारायण अग्रहरी गेट तक और वहां से नईबाजार होते हुए वापस राम-जानकी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------------

दुकान के बाहर रखा सरिया चोरी
शहाबगंज। करनौल चौराहे के पास स्थित बिल्डिंग मेेटेरियल की एक दुुकान से चोरों ने रविवार की रात 25 क्विंटल सरिया चुरा लिया। बड़गावां निवासी तनवीर अहमद बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान बंद कर रविवार की शाम सात बजे घर चले गये। सोमवार की सुबह लगभग आठ जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो वहां रखी 25 क्विंटल सरिया गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
---------------------------
वांछित को पुलिस ने भेजा जेल
शहाबगंज। पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमांव गांव स्थित नहर की पुलिया के पास एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाने ले आई। पकड़ा गया अभियुक्त गोलू उर्फ प्रद्युम्न चौहान अमांव गांव का रहने वाला है और छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मुकदमों में वांछित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed