फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested the accused of misconduct, sent to jail

दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 08 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of misconduct, sent to jail
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले 4 अप्रैल को 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के दो युवकों पर दुराचार करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप तब गिरफ्तार कर लिया। जब वे कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। किशोरी का आरोप है कि पिछले रविवार को सुबह 4 बजे वह सिवान में गई हुई थी। उसके अकेला होने का फायदा उठाते हुए गांव के दो युवक जबरन उठाकर खेतों में ले गए और उसके साथ दुराचार करने के बाद एक पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुराचार के बाद आरोपियों ने किशोरी को विषाक्त पदार्थ भी खिला दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रारंभिक जांच में विषाक्त पदार्थ की पुष्टि होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के परिजनों से मिलकर आईजी एस के भगत, एसपी अमित कुमार, एएसपी दयाराम, एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा, और सीओ श्रुति गुप्ता ने हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया था। पुलिस ने नामदज आरोपियों को सकलडीहा-अलीनगर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अवनीश राय, अमित गुप्ता, श्याम इंदर मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed