फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested four warrantees

Chandauli News: चार वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 19 May 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four warrantees
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जारहा है। इसी क्रम में नोनार गांव के निवासी प्रदीप सिंह, रणजीत यादव और रामअशीष यादव को गिरप्तार किया गया. कस्बा के आंबेडकर निवासी पप्पू को भी पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें
पीडीडीयू नगर। यातायात पुलिस की ओर से चंदौली स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। टीएसआई लाल बहादुर पांडेय और हेड कांस्टेबल यातायात सौरभ ओमप्रकाश ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलने की अपील की। प्रधानाचार्य मुन्नू सिंह, अध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी, नागेश्वर सिंह, दीक्षा राय रहे।संवाद
विज्ञापन

तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे शाहकुटी के पास जांच के दौरान संदिग्ध हाल में एक युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान आलम कुरैशी निवासी कसाब महाल, पीडीडीयू नगर के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



गुमटी से नकदी व सामान चोरी
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे गुमटी से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात चोरों ने 22 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गणेश गुप्ता की पान, सिगरेट, गुटका आदि की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम गणेश ने दुकान बंद कर घर चला गया। देर चार तीन लोगों ने दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे 22 हजार रुपये नकद के साथ लगभग एक लाख रुपये मूल्य के पान मसाला, सिगरेट, सीसीटीवी कैमरा आदि चुरा ले गए। थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवाद

डीसीएम वाहन से 16 मवेशी बरामद
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम सिंघीताली स्थित नेशनल हाईवे पुल के पास एक डीसीएम वाहन से 16 मवेशी बरामद किया। इसमें छह मवेशी मरे हुए थे। पशु तस्करी के दो आरोपियों पकड़ा गया है। आरोपियोंं की पहचान लखनऊ जिले निगोहा थाना क्षेत्र के नंदोली निवासी अशरफ व फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के रबड़ी निवासी वसीम के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद


चाय-पान की गुमटी जली
पड़ाव। साहपुरी मार्ग पर व्यासपुर गांव के समीप सड़क किनारे चाय-पान की गुमटी में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। गुमटी के साथ गुमटी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। शुक्रवार की सुबह दुकान मालिक अशोक सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान राख बन चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अशोक सिंह ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा दूध, टॉफी, बिस्कुट के साथ लगभग 12 सौ रुपए जल गए। संवाद

रिपोर्ट -सुभाष मौर्य
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed