फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police and PAC did combing in the forests from morning to evening

जंगलों में सुबह से शाम तक पुलिस व पीएसी ने की कांबिंग

Fri, 31 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police and PAC did combing in the forests from morning to evening
नौगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी के जवानो नेक्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की। पुलिस के जवानों के चक्रमण की आवाज सुबह से लेकर सूरज ढलने तक जंगलों में गूंजती रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जंगलों में निवास करने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने के साथ अजनबियों के दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नक्सल ने बिहार के सरहद पर बसे गांवों में थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा रामनयन यादव व अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ इलाके के लतमरवा, जमसोती, गोंड़टुटवा व चंद्रप्रभा के जंगलो व पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह गांव के लोगों को इकट्ठा कर नक्सल व आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी देकर सतर्क रहने को कहा। कहा कि नक्सल या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने उपद्रव करने वाले या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर सूचना देने की अपील की। ग्रामीणों से कहा कि फोन कर ग्रामीण अपने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आपके बताए स्थान पर पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed