फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police alert after corona positive case

जिले में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद पुलिस अलर्ट

Thu, 14 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
police alert after corona positive case
सकलडीहा। बबुरी थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने रूट मार्च निकालकर दुकानें बंद कराईं और लोगों से घरों में रहने की अपील की। इसके अलावा बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अब तक पूरे प्रदेश में चंदौली को छोड़कर सभी जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके थे। जिले को ग्रीन जोन में शामिल कर लोगों को कुछ ज्यादा छूट दे दी गई थी। वहीं बुधवार की देर रात जिले के बबुरी क्षेत्र में मुंबई से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के बाद कोतवाल सतेंद्र यादव ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकालकर दुकानों को बंद कराया। इसके साथ दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन करने की कड़ी हिदायत दी। चेताया कि जिला प्रशासन से नया निर्देश आने के बाद उसी के अनुसार दुकानों को खोला जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गांव में पहुंचने वाले प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करना होगा। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव, अच्छेलाल, विष्णु गौतम, रामनयन यादव, चंद्रदेव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed