फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poles and transformers have not been replaced even after a week.

Chandauli News: एक हफ्ते के बाद भी नहीं बदले खंभे और ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 03 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Poles and transformers have not been replaced even after a week.
कंदवा के पोखरा धनाइतपुर में गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
कंदवा। आठ दिन पहले आंधी से ररुआ फीडर से जुड़े पोखरा-धनाइतपुर गांव में ट्रांसफाॅर्मर और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। आठ दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आंधी के दौरान खंभे टूटने से दोनों ट्रांसफाॅर्मर जमीन पर गिर गए थे। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन थी लेकिन अब तक न तो खंभे बदले गए और न ट्रांसफाॅर्मरों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल फोन और इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं।
गांव के विनय तिवारी, बृजेश यादव, मंटू तिवारी, राम अधीन यादव आदि ने बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया।
विद्युत निगम के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नए खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed