फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pole damaged due to open gate of goods train, operations affected

Chandauli News: मालगाड़ी के खुले गेट से खंभा क्षतिग्रस्त, संचालन प्रभावित

Thu, 22 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pole damaged due to open gate of goods train, operations affected
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर मालगाड़ी के खुले गेट से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। ओएचई वायर टूटने से प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॅार्म पर लेना पड़ा।
विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन के महत्वपूर्ण प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे कोयला लदी लांगहाल मालगाड़ी वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी बीच एक वैगन का गेट खुला होने के कारण वह प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर सभाकक्ष के सामने स्थित ओएचई खंभे से तेज धमाके के साथ टकरा गया। इससे ओएचई पोल और कई मीटर तार क्षतिग्रस्त हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर मरम्मत की। महत्वपूर्ण प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। तीन घंटे प्रयास के बाद ओएचई खंभा और तार ठीक होने पर प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि ओएचई का खंभा टूटने से प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर संचालन प्रभावित हुआ था। इससे ट्रेनों के परिचालन पर अधिक असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed