फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poetry tribute to Ramjiavan Das Bavla at the poetry meeting

काव्य गोष्ठी में रामजियावन दास बावला को दी काव्यमयी श्रद्धांजलि

Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Poetry tribute to Ramjiavan Das Bavla at the poetry meeting
चकिया। चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने संस्था के संस्थापक रामजियान दास बावला को काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरूआत रामअलम सिंह ने वाणी वंदना से की।
विज्ञापन

गोष्ठी में पीके निर्मल ने ‘सर्दी खांसी पहले फिर जुखाम होई’ राजेंद्र प्रसाद भ्रमर ने ‘फइलल कोरोना के सगरो बीमारी’ सुनाकर लोगों को जागरूक किया। राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू ने ‘बहुत जानलेवा है करो ना बीमारी खतरनाक फैली है ये महामारी’बंधु पाल बंधु ने ‘तनी होशियारी से रही है’ हरिवंश सिंह बवाल ने ‘आयल वायरस को रोना महामारी मितवा’ रामअलम सिंह ने ‘जीवन जी आयल अइसन को रोना बीमारी’ सुनाकर लोगों को रसासिक्त किया। संतोष कुमार धूर्त ने सास बहू का झगड़ा देखो रोज-रोज का पचरा देखो, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने दोस्तों की क्या कहे जब मीत हमको छल गया, डॉ. राकेश अनुरागी ने परिंदा हूं मैं जीवन का उड़ना शक्ति है मेरी ,सुखराम भाई गजरा ने खुद की हिफाजत खुद से होना है सुनाकर लोगों को भाव विभोर किया। इस मौके पर डॉ. रामकिशोर शर्मा बेहद, राजेंद्र प्रसाद भ्रमर, अलियार प्रधान, राम अवध सिंह, तेजबली अनपढ़, वसीम अहमद, प्रदीप पाठक, सूर्यांश विश्वकर्मा, मनीष केसरी आदि ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता बेचई सिंह मालिक ने और संचालन हरिवंश सिंह बवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed