फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   poatoffice

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा उपडाकघर

Mon, 08 Jul 2019 10:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
poatoffice
demo pic

जिले का सबसे बड़ा पीडीडीयू नगर उपडाकघर कर्मचारियों की कमी से जूझ़ रहा है। इसका असर यहां लेन देने और पोस्टल कार्यों पर हो रहा है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान प्रवर डाक अधीक्षक ने पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया। आउट साइडर कर्मियों को भी हटा दिया गया। इसके बाद से डाकघर का काम लगभग ठप हो गया है। यहां 24 हजार आरडी खातों का संचालन बंद है वही दस हजार पेंशन धारकों को पेंशन नहीं मिला है। दस हजार से अधिक पार्सल का वितरण नहीं हो सका है। वहीं प्रवर डाक अधीक्षक वाराणसी के अनुसार स्थिति संभलने में एक सप्ताह का समय लगेगा।

विज्ञापन


जिले में एक मात्र शहर पीडीडीयू नगर का डाकघर पिछले एक पखवारे से समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों प्रवर डाक अधीक्षक डीडी त्रिपाठी ने डाकघर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पर पोस्टमास्टर रमेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया और चार्ज दीपचंद को चार्ज दे दिया। यही नहीं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रखे गए आउट साइडर को हटा दिया। इसके बाद से यहां कर्मचारियों की कमी हो गई है। स्थिति यह है कि यहां पोस्टमास्टर सहित 13 कर्मचारियों के बजाए मात्र चार कर्मचारी से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं 13 पोस्टमैन की जगह छह पोस्टमैन काम कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां के 24 हजार रेकरिंग खाता धारक, एफडी कराने वाले, एनएससी, सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। वहीं ईएमआई, पेंशन धारकों का पेंशन और बचत खाते से पैसा नहीं निकल पा रहा है। और तो और समय से डाक भी नहीं बंट पा रहा है। इसका नतीजा यह है कि यहां बड़े पैमाने पर स्पीड पोस्ट रखे हुए हैं, जिसका वितरण नहीं हुआ है। प्रतिदिन पेंशन धारक यहां पहुंच रहे हैं लेकिन पैसा न मिलने पर निराश होकर लौट रहे हैं। इसको लेकर खाता धारकों में आक्रोश है। डाकघर में कुछ समस्या आई है। एक सप्ताह के भीतर समस्याओं को समाप्त कर लिया जाएगा और लेन देन सहित सभी काम सुचारू हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed