फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM Housing

पीएम आवास का समय से कराएं सत्यापन कार्य

Fri, 11 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
PM Housing
सकलडीहा। प्रधानमंत्री आवास निर्माण के सत्यापन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव और परियोजना निदेशक सुशील त्रिपाठी ने सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास सत्यापन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान सत्यापन कार्य जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। सकलडीहा विकास खंड के 104 गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिये 4826 और चहनियां ब्लॉक के 91 गांवों में 4357 ऐप के माध्यम से आवेदन किया गया है। जिसका सत्यापन 19 बिंदु पर किया जाना है। इसके लिये पूर्व में अधिकारियों की ओर से सत्यापन कार्य का निर्देश दिया गया था। सकलडीहा ब्लॉक में मानक के अनुसार 55 गांव में सत्यापन के दौरान 235 अपात्र पाये गये।
विज्ञापन

वही चहनिया ब्लॉक में 65 गांव में सत्यापन के दौरान 750 अपात्र पाये गये हैं। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान सीडीओ और पीडी ने दो दिनों के अंदर सत्यापन कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। चेताया कि किसी भी अपात्र का पीएम आवास बना तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ सकलडीहा आशा देवी, बीडीओ चहनिया गुलाब चन्द्र सोनकर, प्रभारी एडीओ पंचायत पवन दूबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed