फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plenty of potholes on Chahaniya road

चहनिया मार्ग पर गड्ढों की भरमार, चलना हुआ दुश्वार

Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plenty of potholes on Chahaniya road
ताराजीवनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-चहनियां मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क में बने गड्ढों में आए दिन यात्री गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। राहगीरों की शिकायत के बाद भी सड़क के मरम्मत की कोई सुध लेने वाला नहीं है। इससे राहगीरों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शासन की ओर से भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दवा किया जा रहा हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे ह। जनपद की कई सड़कें गड्ढायुक्त हैं। इन पर आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लगभग 15 किलोमीटर लंबा पं. दीनदयाल उपाध्याय-चहनियां मार्ग भी रख-रखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आए दिन राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। आलम यह है कि 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो से ढ़ाई घंटे लग जाते हैं। बरसात के बाद तो सड़क पर चलना काफी जोखिमभरा हो जाता है। सड़क पर पानी से भरे गड्ढों में लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए कई बार कार्ययोजना बनाई गई लेकिन अब तक कार्य आरंभ नहीं किया गया है। इससे राहगीरों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह ने बताया कि शीघ्र ही सड़क पर मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रवण यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के बाद भी सड़क नहीं बनवाई जा रही है। प्रतिदिन दर्जनों गांव से सैकड़ों की संस्था में लोग आवागमन करते हैं लेकिन स्थिति बद से बदतर सड़क की हो चुकी है। रामराज राम ने बताया कि इस क्षेत्र की विडंबना है कि सड़क बदहाली की अंतिम दशा पर पहुंच चुकी है। सड़क पर गड्ढों की भरमार हो चुकी है। राम जन्म बागी ने बताया कि अलीनगर-सकलडीहा व मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर बने अनगिनत गड्ढों में दिन के उजाले में भी राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। राकेश तिवारी ने बताया कि सड़क मरम्मत के नाम पर कोरम पूर्ति ही की जाती रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि इसपर पैदल भी चलना जोखिमभरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed