{"_id":"5755d8f14f1c1b0a1d9c5af0","slug":"please-take-the-time-and-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय निकालें और करें योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय निकालें और करें योग
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
योग शिविर में शामिल लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के हसनपुर तिरगांवा में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग गुरु रमेश आर्य ने लोगों को योग की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कहा कि थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करें।
शिविर के दौरान योग गुरु ने अनुलोम, विलोम, कपालभांति, सूर्य नमस्कार आदि की क्रिया कर दिखाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से तमाम प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि करिए योग रहिए निरोग। यदि किसी के शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी हो रही है तो नियमित योग कर वह उसे होने से रोक सकता है। प्राचीन काल में योग की परंपरा केवल भारत में ही थी लेकिन इसके लाभ को देखते हुए धीरे-धीरे दुनिया के बहुत सारे देशों ने योग को अपनाया। योग कर लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो वह जीवन में किसी भी कार्य को कर सकता है। इसके पश्चात गांव स्थित मां काली प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान शमशेर सिंह, रामकृत मास्टर, वकिल शर्मा, जयशंकर मिश्रा, काली यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पांडेय ने किया।