फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Players from the Tajia Akharas performed their stunts on the occasion of Yaim Eshura.

Chandauli News: याैम-ए-आशूरा पर निकले ताजिये अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

Sat, 27 Jun 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Players from the Tajia Akharas performed their stunts on the occasion of Yaim Eshura.
शहर के कटरा में रखा गया ताजिया। संवाद
मुहर्रम की दसवीं तारीख पर बाज बहादुर स्थित कोट अखाड़े के मैदान से नवनियुक्त नायब उस्ताद मोहम्मद महमूद खान के नेतृत्व में पारंपरिक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने नवनियुक्त नायब उस्ताद मोहम्मद महमूद खान को कालीन भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अखाड़े के खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
जुलूस बाज बहादुर से प्रारंभ होकर टेढ़िया मस्जिद, हर्रा की चुंगी, कोट राजा का किला होते हुए तकिया पहुंचा। मार्ग में विभिन्न इमाम चौकों पर अकीदतमंदों ने नियाज-फातेहा कराई। जिन लोगों की मन्नतें पूरी हुई थीं, उन्होंने छोटे ताजिये और पंजे चढ़ाया।
विज्ञापन

शाम सात बजे से नगर के विभिन्न इमाम चौकों से बैंड-बाजे के साथ ताजिये उठाए गए और मुख्य चौक पर एकत्र हुए। एलवल, फराशटोला, कोट, कटरा, जामा मस्जिद, बाज बहादुर और एकतखा पुल सहित विभिन्न मोहल्लों के ताजिये भी इस आयोजन में शामिल हुए। मुख्य चौक पर कटरा और जामा मस्जिद के अखाड़ों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी, डंडा, बाना और बनेठी जैसे पारंपरिक हथियारों से करतब कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद सभी अखाड़े और ताजिये पारंपरिक खेल का प्रदर्शन करते हुए कर्बला मैदान पहुंचे, जहां देर रात तक मुकाबले और अन्य धार्मिक आयोजन चलते रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोट अखाड़े के उस्ताद जुबेर खान, नायब उस्ताद मोहम्मद महमूद खान, मुश्ताक अहमद, शफीक अहमद, कटरा अखाड़े के उस्ताद मुन्ना कुरैशी, जामा मस्जिद अखाड़े के उस्ताद मुख्तार अहमद, मुफीद सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अकीदतमंद आदि उपस्थित रहे। बरदह क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर दोपहर करीब तीन बजे ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस नहर मार्ग से होते हुए बरदह बाजार पहुंचा और वहां से विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए फुरसुरी पहुंचा, जहां पारंपरिक रस्मों के साथ ताजिया का समापन किया गया।
इसी क्रम में बरौना में भी मुहर्रम जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed