फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Players from Chandauli won 31 medals.

Chandauli News: चंदौली के खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक

Wed, 05 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Players from Chandauli won 31 medals.
पीडीडीयू नगर के मोदीनगर इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो मे पदक विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने 31 पदक अपने नाम किए। 14 गोल्ड, 9 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल खिलाड़ियों ने जीते हैं। लखनऊ से लौटने पर पीडीडीयू नगर के मोदी नगर इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि लखनऊ में 42 वीं सब जूनियर, 10 वीं कैडेट, 44 वीं जूनियर, 43वीं क्योंरुगु और 10वीं पूमसे स्टेट, 15 वीं फ्रेशर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग में प्रियांशु कुमार अंबेश, लक्ष्य जायसवाल, अयान राज, अभिनव गुप्ता, उज्ज्वल सिंह, सौरबी राज, तृप्ति कुमारी ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

इसी तरह अमायरा गुप्ता, श्याम कुमार जायसवाल, अमन सिंह, शौर्य और रिद्धि ने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं कांस्य पदक पर धनश्री, इवान जायसवाल, उत्कर्ष तिवारी ने कब्जा जमाया। कैडेट बालक बालिका वर्ग में अमन कुमार चौरसिया, दीपिका साहनी, आंचल सोनी, श्रेया सिंह, इरम मुमताज, वंशिका जायसवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, सिल्वर मेडल पदक विजेता आदित्य मिश्र, अद्विका शर्मा रहे जबकि हर्ष कुमार यादव, आराध्या ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता उज्ज्वल सिंह, वंशिका जायसवाल रहे। वहीं, श्रेया कुमारी गुप्ता, शिव चौहान और आदित्य श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह इकरा मुमताज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सीनियर बालक और बालिका वर्ग में श्वेता पटेल ने गोल्ड जीता। स्वागत करने वालों में कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, डॉ. साजू थॉमस, डॉ. विनय कुमार वर्मा, अमित मिश्रा, आजाद हुसैन, नीरज पटेल, कृष्ण देव, अमन कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed