{"_id":"6087e9478ebc3e8d3155fb01","slug":"platform-to-unload-oxygen-tanker-railways-started-in-view-of-people-s-problem-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : ऑक्सीजन टैंकर उतारने के लिए बना प्लेटफार्म, लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : ऑक्सीजन टैंकर उतारने के लिए बना प्लेटफार्म, लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने की शुरूआत
Tue, 27 Apr 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंकर उतारने के लिए बना प्लेटफॉर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पीडीडीयू नगर में झारखंड से आने वाले ऑक्सीजन के टैंकर को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में उतारने के लिए रेलवे की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप वार्ड में अलग प्लेटफार्म बनाया गया है। अलग प्लेटफार्म तैयार होने के बाद अब यहां ऑक्सीजन टैंकर उतार कर वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में आपूर्ति की जा सकती है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने ऑक्सीजन रेल की शुरूआत की है।
इसके तहत मालगाड़ी पर रोड टैंकर रखे गए हैं। झारखंड के बोकारो से टैंकरों में लिक्विड ऑक्सीजन मंगाए जा रहे हैं। बोकारो से अब तक तीन खेप पीडीडीयू जंक्शन होते हुए लखनऊ जा चुकी है। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के समीप आरआरआई के केबिन से सटे जीटीआर ब्रिज के नीचे नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इससे रोड से जोड़ा गया है। इससे यहां ऑक्सीजन रेल से आए ऑक्सीजन टैंकर को आसानी से उतार कर सड़क मार्ग के सहारे कहीं भी भेजा जा सकता है। अभी लगातार ऑक्सीज रेल चलेगी। ऐसे में यहां बना प्लेटफार्म टैंकर उतारने के लिए आसानी होगी।

ऑक्सीजन टैंकर उतारने के लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इस तरह रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। यहां रेलवे ऑक्सीजन टैंकर उतार कर जिला प्रशासन के हवाले कर देगा। इसके बाद जिला प्रशासन को निर्णय लेना है कि उसे कहां ले जाया जाएगा। मोहम्मद इकबाल, जनसंपर्क अधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन विज्ञापन