फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plants planted in the names of MLAs, MPs, ministers and their mothers have dried up.

Chandauli News: खुद के और मां के नाम से लगाए पौधे भी नहीं बचा पाए विधायक, जिलाध्यक्ष और प्रभारी मंत्री

Mon, 10 Nov 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Plants planted in the names of MLAs, MPs, ministers and their mothers have dried up.
पीडीडीयू नगर। खुद के नाम पर और मां के नाम पर लगाए पौधे को भी विधायक, जिलाध्यक्ष और प्रभारी मंत्री नहीं बचा पाए। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत इन पौधों को लगाया गया था। जिन पौधों को पीएम की अपील पर जनप्रतिनिधियोें ने लगाए थे वे पौधे भी देखरेख और लापरवाही से सूख गए।
विज्ञापन


जिले में हरियाली मिशन के तहत जून और जुलाई माह में 60 लाख से अधिक पौधे लगाए गए थे। इसमें एक पौधे मां के नाम से सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लगाने की अपील पीएम ने की थी। जिसके बाद मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख कमला देवी और प्रभारी खंड विकास अधिकारी शरदचंद्र शुक्ल ने जुलाई 2025 में नियामताबाद विकासखंड परिसर में अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाए थे। इसके बाद ट्री गार्ड भी लगाए गए। उनपर नाम और पदनाम भी लिखा गया था लेकिन तीन महीने में ही पौधे सूख गए हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में पौधरोपण अभियान के दौरान नियामताबाद के अमृत सरोवर परिसर में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने पौधे लगाए थे और वहां भी ट्री गार्ड लगाकर नाम और पदनाम लिखा गया था लेकिन वह पौधा भी पूरी तरह से सूख गया है। अमृत सरोवर परिसर में ही जनवरी में उत्तर प्रदेश महोत्सव के दौरान आए चंदौली के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने पौधा लगाया था। इसे बचाने के लिए ईंट से घेर दिया गया। इस समय पौधे का कहीं पता नहीं है और ईंट का घेरा भी टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु खा गए प्रधान और सचिव की मां के नाम से लगे पौधे
टांडाकला। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम सभा के विवाह हाल और आर.आर.सी. केंद्र के मैदान में ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, ग्राम प्रधान राधिका देवी और उनके प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने मां के नाम पर 10 पौधे लगाए थे। जिसमें 8 पौधों को पशु खा गए। सिर्फ दो पौधे ही बचे हैं। सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पौधों को नियमित रूप से पानी देने की व्यवस्था तो स्थानीय स्तर पर की जा रही है, लेकिन पौधों को जानवरों से बचाना एक बड़ी चुनौती है। कहा कि यदि सरकार की ओर से टी-गार्ड भी मिल जाता तो पौधे बच जाते। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने भी कहा कि टी-गार्ड मिलने से पौधों को बचाया जा सकात है।
धीना। धानापुर विकासखंड के पूर्वी मंडल के सेक्टर बरहन स्थित रैथा गांव स्थित बह्म बाबा मंदिर प्रांगण में जून महीने में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने 10 पौधे लगाए थे। लेकिन उनमें से एक भी पौधे नहीं बचे ।

कोट---प्रधानमंत्री के आह्वान पर मां के नाम पर पौधे लगाए गए थे। नियामताबाद विकासखंड परिसर में पौधरोपण के दौरान मैं था। अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण के दौरान नहीं था लेकिन मेरे नाम से पौधे लगे हैं तो जिम्मेदारी तो बनती है। इसके लिए मैं डीएम से बात करूंगा और जिनके लापरवाही से पौधे सूखे हैं उनको नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
-रमेश जायसवाल, भाजपा विधायक, मुगलसराय
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed