फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pipe damaged, 735 families are not getting water

Chandauli News: पाइप क्षतिग्रस्त, 735 परिवार को नहीं मिल रहा पानी

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pipe damaged, 735 families are not getting water
धानापुर कस्बा में पाइप लाइन फटने से एक सप्ताह से 735 घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जलनिगम के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पाइप के मरम्मत की मांग की है। ब्लॉक मुख्यालय के समीप दुर्गा मंदिर के पास एक सप्ताह पूर्व सड़क की खोदाई के दौरान पाइप फट गई। इससे पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। इससे धानापुर, बहनियांव, रायपुर, कुसम्ही, ओदारा, गारोपुर, नेगुरा, सिहावल आदि गांव में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो गई है। इन गांवों में 735 कनेक्शनधारी हैं। ऑपरेटर मालती देवी ने बताया 100 मीटर के अंदर चार जगह पाइप क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीण मनोज कुमार, बबलू सिंह, बरकत अली आदि का कहना है कि गर्मी में विभागीय लापरवाही के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में जलनिगम के अवर अभियंता विजेंद्र कुमार ने बताया की पाइप मंगाई गई है। शीघ्र ही मरम्मत कराकर सुचारू रूप से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed