{"_id":"57e04ae84f1c1b1a03a82af9","slug":"pipe-bursts-grew-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप फटने से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप फटने से बढ़ी दिक्कत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
पाइप क्षतिग्रस्त होने से लगा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां बाजार में नलकूप विभाग की पानी सप्लाई करने वाली पाइप फट गई है जिससे घरों में पानी का सप्लाई बंद हो गया है। वहीं पीने वाले पानी के फिजूल बहाव से रोड पर पानी लग जाने से आवागमन बाधित है। लेकिन नलकूप विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
बता दें कि बाजार में दो दिनों से नलकूप विभाग की पाइप फट जाने से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहीं फिजुल पानी के रोड पर बहने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही हैं। लेकिन नलकूप विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। जबकि सरकार बूंद बूंद पानी बचाओ अभियान चलाती है। बाजारवासी रामनाथ प्रसाद एवं मुराहू मिश्रा का कहना है कि हमें शिकायत किए दो दिन हो गया लेकिन विभाग के कर्मचारी नहीं है का बहाना बनाकर टाल दे रहे हैं। जिससे बाजार वासी पानी के लिए तरस गये हैं।