{"_id":"67fbcd5a3180a2128e015d28","slug":"pipa-bridge-returned-from-prayagraj-traffic-started-between-tanda-kathi-after-four-months-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रयागराज से लौटा पीपा का पुल, चार महीने के बाद टांडा-कैथी के बीच शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रयागराज से लौटा पीपा का पुल, चार महीने के बाद टांडा-कैथी के बीच शुरू हुआ आवागमन
Sun, 13 Apr 2025 08:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 08:12 PM IST
सार
कुंभ के दौरान प्रयागराज भेजा गया पीपा पुल वापस आने के बाद अब टांडा-कैथी के बीच शुरू हो गया है। पुल में लोहे की चादर लगाई गई है और जनता इसकी सुविधा ले रही है।
विज्ञापन
शुरू हुआ पीपा पुल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चार महीने से बंद टांडा कैथी पीपा पुल पर आवागमन रविवार से शुरू हो गया। पीपा पुल चालू न होने से लोगों को मार्कंडेय महादेव दर्शन पूजन करने में काफी सहूलियत होगी। पीपा पुल शुरू न होने से क्षेत्र के 150 से ज्यादा नेमी भक्त दर्शन नहीं कर पा रहे थे। कुंभ के दौरान पुल की लोहे की चादरों को प्रयागराज ले जाया गया था।
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ में स्नानार्थियों की सुविधा के लिए 12 जनवरी को बनाए गए पीपा पुल को चालू करने के लिए जिले के सभी पीपा पुल के लोहे की प्लेटें हटा दी गई और पुल को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। बताया गया कि महाकुंभ के बाद फिर से पुल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
महाकुंभ का समापन 18 फरवरी को हो गया। महाकुंभ के समापन केबाद भी टांडा कला कैथी पीपा पुल को चालू नहीं किया गया। लोगों की मांग पर चार दिन पहले पीपा पुल पर लगाने के लिए लोहे की प्लेटें मंगा ली गई लेकिन इसे लगाया नहीं गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ धानापुर क्षेत्र के नगवां में पीपा पुल को चालू कर दिया गया। पीपा पुल चालू न होने से लोगो को मजबूरी में नाव से सफर करना पड़ रहा था। लोगों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए रविवार से पुल पर आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन