फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capital carried forward pilot engine

राजधानी के आगे चलाए गए पायलट इंजन

Sun, 14 Aug 2016 12:59 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 14 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा तंत्रों ने शनिवार को मुगलसराय मंडल में सघन जांच अभियान चलाया। इसके तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों के साथ-साथ उनके सामानों की भी जांच की गई। ट्रेनों में भी जांच अभियान चला।
विज्ञापन


मुगलसराय-गया के बीच राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाया गया तो सोननगर-बरवाडीह सेक्शन में अतिमहत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन के लिए पायलट इंजन के साथ-साथ जैमर का भी प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे प्रशासन मंडल के सभी स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चला रहा है। जांच अभियान में जीआरपी, आरपीएफ के अलावा सिविल प्रशासन की मदद रेलवे प्रशासन ले रहा है। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि मंडल में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तंत्रों की नजर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र ने बताया कि गया, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, नबीनगर, कजरात नवाडीह, जपला, मुहम्मदगंज, उंटारी रोड समेत सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्रतिदिन जांच अभियान चलाकर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। वहीं ट्रेनों में जांच के दौरान और प्लेटफार्मों पर यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed