फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pickup of death in Chandauli Teachers had taken children for a walk from the hostel

चंदौली में मौत की पिकअप : हॉस्टल से बच्चों को टहलाने ले गए थे शिक्षक, मासूम को कुचला, मौत, मची अफरा तफरी

Wed, 19 Feb 2025 11:53 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

अनियंत्रित पिकअप वाहन ने स्कूली बच्चे को कुचल दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि समय रहते समुचित इलाज नहीं दिया गया जिससे ये घटना सामने आई। हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।
 

विज्ञापन
Pickup of death in Chandauli Teachers had taken children for a walk from the hostel
मृत मासूम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिकअप वाहन के टक्कर से कक्षा 2 का छात्र युवराज शर्मा की बुधवार की सुबह मौत हो गयी। घटना को लेकर के ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधक की ओर से बच्चे का समुचित इलाज नहीं कराया गया । जिसके कारण मौत हो गई।

विज्ञापन


सेवखर खुर्द गांव का युवराज शर्मा 7 वर्ष  केशवपुर के एक स्कूल में पढ़ता था। और स्कूल के हॉस्टल में रहता था। बुधवार सुबह बच्चों के साथ टीचर टहलाने के लिए ले गए थे। कुचमन स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बच्चे को कुचल  दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्टल पर धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। सदर कोतवाली के सेवखर कला गांव निवासी राजेश शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र युवराज शर्मा केशवपुर लाला गांव के गोल्डन फ्यूचर एकेडमी कॉलेज में कक्षा 2 में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में आवासीय हॉस्टल होने के चलते राजेश शर्मा अपने बेटे को हॉस्टल में रखकर ही शिक्षा दे रहा था। स्कूल के वार्डन बुधवार की सुबह लगभग एक दर्जन छात्रों को कुछमन इब्राहिमपुर मार्ग पर सुबह करीब 5 बजे टहला रहे थे।इसी दौरान कुछमन से चंदौली की तरफ गाय लदा पिकअप की चपेट में आने से युवराज शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों साहित आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विद्यालय पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया वही स्कूल प्रबंधक सीताराम से भी नोकझोक करने लगे।

हालांकि पुलिस ने किसी प्रकार बीच बचाव कर समझा बूझकर शांत कराया। इस दौरान पिता राजेश शर्मा, माता शांति देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस मौके पर सीओ राजेश राय,कोतवाल राजेश कुमार सिंह अलीनगर थाना अध्यक्ष विनोद मिश्रा ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।




राजेश शर्मा के कुल पंच पुत्र और पुत्रीया थी।इसमें योगेश और युवराज पुत्र व लुखी,गीतांजलि, लक्ष्मी पुत्री थी।सबसे छोटा युवराज होने के कारण घर में सबका दुलारा था। शायद ही वजह है कि आवासीय विद्यालय में रखकर पिता अच्छी शिक्षा देना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed