{"_id":"66032713e858962cb40abab4","slug":"pickup-driver-who-hit-police-escort-vehicle-escapes-police-catch-chandauli-news-c-189-1-svns1010-112336-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस एस्कॉट वाहन पर धक्का मारने वाला पिकप चालक पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस एस्कॉट वाहन पर धक्का मारने वाला पिकप चालक पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के बथावर गांव के समीप 11 दिन पहले बृहस्पतिवार की देर रात करीब सवा दो बजे अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप पुलिस के स्कॉट वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस स्कॉट वाहन में सवार पांच पुलिस कर्मियों में ड्राईवर सहित चार पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया। पुलिस स्कॉट वाहन मऊ जनपद की थी जो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती है। पिकअप चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। 11 दिन बाद भी पुलिस वाहन पर धक्का मारने वाले चालक को कोतवाली पुलिस नही खोज पाई है।
मऊ जनपद के पुलिस की स्कॉट की वाहन कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिए जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अपने साइड से आ रहे पुलिस की स्कॉट वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस वाहन में सवार डाईवर सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस सभी गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। 11 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस फरार पिकअप चालक को गिरफ्तार नही कर पाई। पुलिस स्कॉट में तैनात सिपाही की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।