फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pickup collides with teenagers going to the toilet, one killed

शौच के लिए जा रहे किशोरों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with teenagers going to the toilet, one killed
चकिया । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत चकिया-नौगढ़ मार्ग पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों किशोर शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान जहां एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस पिकअप को पकड़कर कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के गरला गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा (16) और राकेश बिंद (15) शनिवार की सुबह शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले ही चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। इस प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed