फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Period of distribution of ration to migrant workers increased

प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न वितरण की मियाद बढ़ी

Thu, 11 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Period of distribution of ration to migrant workers increased
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के चलते लागू लाकडाउन में परदेश से लौटे श्रमिकों और राशन कार्ड धारकों को कोटे की दुकानों से मिलने वाले राशन की मियाद बढ़ा दी गई है। पहले चरण की मियाद 11 जून को खत्म होने के बाद उसे 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं दूसरे चरण में 15 जून से शुरू होने वाले राशन वितरण की तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 20 जून से 30 जून कर दी गई है। इससे करीब 15 हजार प्रवासी श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल लाककाडन के बाद जिले से बाहर रोजी रोटी के लिए गए श्रमिकों के सामने संकट खड़ा हो गया जब कल-कारखाने और अन्य कारोबार के दरवाजों पर ताले लटक गए। इसके बाद लाकडाउन के तीसरे चरण से पांचवें चरण के बीच देश के विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों-कामगारों को पलायन शुरू हो गया। लेकिन जब घर पहुंचे तो उनके सामने राशन का संकट खड़ा हो गया। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों और श्रमिकों को आत्म निर्भर भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दो चरणों में राशन का वितरण शुरू करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में एक जून से वितरण शुरू हुआ जो 11 जून तक होना था। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी मियाद बढ़ाकर अब 14 जून कर दी है। वहीं दूसरे चरण में राशन का वितरण 15 जून से 24 जून के बीच होना था मगर इसकी भी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब 20 से 30 जून के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण होगा।
विज्ञापन

जिले में हैं 345175 कार्ड धारक
पीडीडीयू नगर। जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 345175 है। इसमें सबसे अधिक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। जिनकी संख्या लगभग 292680 है। जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 52495 है। राशन कार्ड के अलावा जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों की जो सूची तैयार की गई है यदि उनका आधार से लिंक नहीं है तो उन्हें भी राशन मुहैया कराया जाएगा। कोटे से प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चने के अलावा गेहूं और चावल भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्म निर्भर भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दो चरणों में दिए जाने वाले राशन की तिथि में बदलाव कर उसे बढ़ाया गया है। ताकि दूसरे राज्यों से लौटे कामगारों, प्रवासी श्रमिकों के सामने खाद्यान्न का संकट न हो। पहले चरण का वितरण 14 जून तक और दूसरे चरण में राशन का वितरण 20-30 जून तक किया जाएगा। देवेंद्र प्रताप सिंह जिलापूर्ति अधिकारी चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed