{"_id":"c3bac6292882b6236733646135e0f458","slug":"performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के तकनीकी सहायकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस
विज्ञापन
दौरान उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि 20
माह से रुके पड़े मानदेय को तत्काल जारी किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी
आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। जब तक हम सभी संगठित नहीं होंगे, हमारे हक और अधिकार मिलने वाले नहीं है। कहा कि 20 माह बीत जाने के बाद भी तकनीकी सहायकों का मानदेय नहीं दिया गया।
यह शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। रामाश्रय सिंह ने कहा कि मानदेय के लिए हम सभी ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन जनपद के सक्षम अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही मिला। इस अवसर पर शिवबालक यादव, चंदन, रामनिवास, चंद्रशेखर, संतोष मिश्रा आदि रहे।