{"_id":"58c99b5e4f1c1b6b3732bc29","slug":"performed-for-repair-of-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या छह में सड़क किनारे बिछी पाइप लाइन छह माह से टूटी पड़ी है। इसकी मरम्मत के लिए लोगों ने चेयरमैन और वार्ड सभासद के खिलाफ बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि पाइप से जहां सैकड़ों लीटर पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है, वहीं जलजमाव की स्थिति बन गयी है। चेताया कि यदि इसे जल्द से ठीक नहीं कराया गया तो लोग व्यापक आंदोलन करेंगे।
लोगों का कहना है कि जल ही जीवन है इसे बर्बाद न करें। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये विज्ञापन के जरिये इस पर खर्च कर दिये जाते हैं। लेकिन धरातल पर यह नहीं दिखता है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 06 बिछड़ी में सड़क किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन गुजरी है। लगभग छह माह पूर्व वह टूट गई है। पानी के लगातार बहने से सड़क किनारे काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे वहां टैंकर खड़ा करने और दूकानदारों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क भी टूट रही है। जबकि पाइप ठीक करने के लिए कई बार नगर पालिका चेयरमैन और वार्ड सभासद को कहा गया। लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान बब्लू जायसवाल, मुरारी जायसवाल, मल्लू, इरफान, रमेश, संतोष गुड्डू, आजाद आदि मौजूद रहे।