फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People upset due to the terror of monkeys

बंदरों के आतंक से लोग परेशान, कर रहे नुकसान

Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
People upset due to the terror of monkeys
पीडीडीयू नगर। नगर के रविनगर मोहल्ले के निवासी इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। जंगल से भटककर दर्जनों की संख्या में आए बंदरों के झुंड खाने की चीजों का नुकसान करने के साथ छतों पर रखी पानी की टंकियों से जुड़े पाइप क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। वहीं रास्ते पर चल रहे लोगों को काटने के लिए दौड़ा रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगभग एक सप्ताह पहले कहीं से बंदरों का झुंड पहुंच गया। इसके बाद खाने की तलाश में बंदर एक घर से दूसरे घर में छलांग लगाकर पहुंचने लगे। वे लोगों के किचन तक पहुंच कर नुकसान कर रहे हैं। इसके अलावा छतों पर सूखने व तैयार करने के लिए रखे अचार के मर्तबानों को तोड़कर सारा अचार या तो खा जा रहे हैं या बर्बाद कर दे रहे हैं और कपड़े भी फाड़ दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है जिनके छतों पर पानी की टंकी बनी हुई है। पानी की तलाश में बंदर पानी की टंकी से जुड़े पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed