फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People struggling with heavy jam in Chandasi in the morning, police absent

चंदासी में सुबह ही भीषण जाम से जूझ रही जनता, पुलिस नदारद

Mon, 18 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People struggling with heavy jam in Chandasi in the morning, police absent
पीडीडीयू नगर। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर चंदासी के पास रोजाना सुबह आठ बजे के करीब ही भीषण जाम लग जा रहा है। सोमवार की सुबह भी भीषण जाम लगा। स्कूल जाने वाले बच्चे, ड्यूटी जाने वाले पुलिसकर्मी और अन्य लोगों के साथ स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले लोग भी धूल और कीचड़ के बीच घंटो एक ही जगह पर खड़े रहे। करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी पर एक भी यातायात पुलिसकर्मी नहीं दिखे।
विज्ञापन

चंदासी एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी है। यहां रोजाना हजारों ट्रकों का आवागमन होता है। लेकिन यातायात विभाग की निष्क्रियता की वजह से यहां रोजाना भीषण जाम लगता है और भुगतना जनता को पड़ता है। कई महीनो से सड़क ही सैकड़ो ट्रकों का पार्किंग स्थल बन चुका है। सड़क पर ट्रक खड़े हैं पर यातायात विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। शिकायत के बाद चालान का कोरम पूरा कर दिया जाता है। आलम यह है कि बेतरतीब खड़े ट्रकों और उनकी मनमानी से सुबह ही सड़क पर भीषण जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर धूल की मोटी परत जमी है वहीं सड़क के किनारे कीचड़ है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वे जाएं तो जाएं कहां। सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब ट्रकों की दो किमी तक लंबी कतार लगी रही। उसमें स्कूली वाहन, रोडवेज की बसों के साथ-साथ ऑफिस के लिए निकले लोग और स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी शामिल थे। जो घंटो जाम में खड़े होकर धूल फांकते रहे और व्यवस्था को कोसते रहे। लेकिन विडंबना यह कि एक भी पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था। जिनकी ट्रेने थी वे ऑटो से उतरकर कीचड़ से होकर पैदल ही स्टेशन चले गए। यह समस्या रोजाना की है पर प्रशासन का इसपर तनिक भी ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्याम जी यादव ने बया कि चंदासी में जाम बड़ी समस्या है। अभी तक 100 वाहनों का चालान किया जा चुुका है। लेकिन यहां कुछ बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। वहां के व्यापारी वर्ग से और अधिकारियों से भी बात कर जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed