फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people stricken by The central government's wrong policies

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त

Tue, 26 May 2015 01:55 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
people stricken by The central government's wrong policies
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अच्छे दिनों के हसीन
विज्ञापन
सपने दिखाए, लेकिन उनकी नाकामी का एक साल पूरा हो चुका है। चूनाव पूर्व किए गए वादों को पंख नहीं लग सके और देश की जनता महंगाई व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते त्रस्त है।

उक्त बातें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने सोमवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रेलभाड़े में व पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में इजाफा कर देश की गरीब व असहाय जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है।

वहीं सरकार के पास देश के अन्नदाताओं के लिए कोई योजना नहीं है। जबकि मोदी सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में उद्योगपतियों को 40 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया है। कहा कि प्रधानमंत्री को अभूतपूर्व कृषि संकट से जूझ रहे देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है।

सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए किसानों की कृषि योग्य भूमि उद्योगपतियों को देने पर तुली है। वहीं विश्व की सबसे महत्वाकांक्षी गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा योजना को खत्म करने पर सरकार विचार कर रही है। इस अवसर पर मु. शाहिद, शाहिद तैसीफ, दयाशंकर सिंह गांधी, संतोष तिवारी, सतपाल सिंह, दशरथ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed