फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People put the jam

लोगो ने लगाया जाम

Sun, 24 Apr 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 24 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
People put the jam
जाम लगाने पर समझाते अ‌फसर
भोगवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत दिवस वृद्ध रामबली पटेल (62) दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत समय पर एंबुलेंस न मिलने व समुचित उपचार न मिलने से हुई। इस दुर्व्यवस्था से नाराज लोगों ने भोगवारे स्थित सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र के  बाहर गुरुवार की रात चक्का जाम भी किया। 
विज्ञापन

  रात लगभग एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम मुग़लसराय को पीडितों का  पत्रक लेकर आश्वासन  दिया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी । लोगों का आरोप था कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए 102 नंबर की एंबुलेंस मौजूद थी, लेकिन उसने मरीज को नियमों का हवाला देकर अस्पताल नहीं पहुंचाया। जिससे देर होने से मरीज की मौत हो  गई। आमतौर पर 108 नंबर की एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाने का काम    करती है। 
विज्ञापन

मुग़लसराय शहर के समीप ग्रामीण जनता को लाभ देने के लिए तत्कालीन  विधायक रामकिशुन ने भोगवारे में एक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव भेजा था।  इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने सामुदयिक  स्वास्थ्य केंद्र बनवाया और वर्ष 2004 में स्वयं उद्घाटन भी किया। लेकिन  पिछले दिनों संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ मनीषा सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें कई खामियां भी मिलीं। यही नहीं मुग़लसराय तहसील का कार्य भार संभालने के बाद  एसडीएम सत्येंद्र सिंह को भी औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली थीं। कुछ लोग  वार्ड में खाना बनाते भी मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed