फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People from many villages demonstrated against reservation list

आरक्षण सूची के खिलाफ कई गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
People from many villages demonstrated against reservation list
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से जारी आरक्षण सूची को लेकर भी आपत्तियां सामने आने लगी है। आरक्षण सूची में अनियमितता की शिकायत को लेकर आपत्तियों को देने के साथ धरना प्रदर्शन का भी सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को नियामताबाद विकास खंड मुख्यालय पर एक दर्जन गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो वे कोर्ट की शरण लंगे। वहीं जलीलपुर गांव के लोगों ने भी आपत्ति जताई है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत की आरक्षण सूची में अनियमितता की शिकायत करते हुए विभिन्न गांवों के लोगों ने मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक के घूरों, एकौनी, रंगौली, कठौड़ी, सिंघीताली, चंदाईत, रेमा, बरहुली आदि गांवों के लोगों ने बीडीओ को आपत्ति सौंपी।
विज्ञापन

इस दौरान कमलापुर निवासी जितेंद्र सोनकर ने कहा कि 2011 की जनगणना को आधार मानकर ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची जारी हुई है। जबकि इसमें कई गांव के अनुसूचित जाति की जनसंख्या में काफी विरोधाभास है। कहा कि धपरी गांव में भारत सरकार की 2011 की जनगणना के अनुसार वहां की जनसंख्या 3922 है। वही अनुसूचित जाति की जनसंख्या 675 है। जबकि विकास खंड कार्यालय में मौजूद सूची में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 889 की गई है। इसी प्रकार घूरो गांव की जनसंख्या 1161 है। इसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 238 है। वही ब्लॉक के सूची में जनसंख्या 277 की गई है।
विज्ञापन

उसी तरह चंदाइत गांव की एससी की जनसंख्या 478 के सापेक्ष 472 व एकौनी गांव के एससी की जनसंख्या 459 के सापेक्ष 476 ब्लॉक के अभिलेखों में है। जानबूझकर इन गांव के सूची को प्रभावित किया गया है। चेताया कि यदि उनकी आपत्तियों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे। इस मौके पर दयाराम पटेल, बृजलाल गोंड, नंदू सोनकर, भरत सोनकर, संतोष सोनकर, रामकिशुन सोनकर आदि मौजूद रहे। इस संबंध में बीडीओ रक्षिता सिंह ने कहा कि यदि आपत्ति आएगी तो उसे जिलास्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण जिलास्तरीय समिति को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed