{"_id":"685707445b892445450cc046","slug":"people-did-yoga-from-city-to-village-chandauli-news-c-189-1-svns1012-132658-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शहर से गांव तक लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शहर से गांव तक लोगों ने किया योग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को पूरा जिला योगमय नगर आया। जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और समाजसेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह आयोजित शिविरों में लोग पूरे उत्साह से योगाभ्यास करने में जुटे रहे। लोगों ने योगाभ्यास कर जीवन में योग को अपनाकर निरोग रहने का संकल्प भी लिया। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। यहां जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड की मौजूदगी में योगाभ्यास किया गया।
शिविर की शुरूआत समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने दीप जलाकर कर किया। इस दौरान योग गुरु के निर्देशन में प्रार्थना (मंगला चरण), योगासन, कपाल भाति, प्राणायाम, ध्यान, शांति पाठ, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योगाभ्यास किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरन सीडीओ आर जगत साईं, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक रतन वर्मा, सीएमओ डॉ. वाईके राय आदि रहे।
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सदर तहसील सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने किया। उन्होंने योग दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। इसी तरह पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा, सदर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, स्नेहा तिवारी, आकांक्षा आदि मौजूद रहीं। अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र अघोरेश्वर महा विभूति स्थल गंगा तट पर गुरुपद संभव राम के निर्देशन में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक डॉ. दिनेश झा और डॉ. मीना झा ने योगाभ्यास कराया। शिविर की शुरूआत सेवानिवृत्त अपर निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में आयोजित योग दिवस पर भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की मौजूदगी में योगाभ्यास किया गया। धानापुर ब्लाॅक परिसर और शहीद पार्क में आयोजित योग शिविर में योग शिक्षक बीएचयू के डाॅ. दीपक शर्मा ने योगाभ्यास कराया। शिविर में बीडीओ विजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, डाॅ. अबरीश शर्मा, राजेश, विपिन रस्तोगी, अन्नू सिंह, कमलकांत, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। नौगढ़ के अमदहां गांव में ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से लोगों को योगाभ्यास कराया गया। चकिया में निर्भयदास स्थित एक निजी लाॅन परिसर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित योग शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया। शिविर में भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भौतिकवादी युग में तनाव से मुक्त होने के लिए योग बहुत जरूरी है। इस दौरान लोगों ने सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि का अभ्यास किया। इस दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, निखिल सिंह, रामदुलारे गोड़, कैलाश जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल, दिनेश कसौधन आदि मौजूद रहे। बबुरी में एक निजी स्कूल में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी की देखरेख में आयोजित शिविर में छात्रों और आस-पास के ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया गया। इस दौरान आनंद सिंह, विवेक सिंह धीरज, शशि प्रकाश गांधी, शिवकुमार मौर्या, सत्यदेव शास्त्री, रामलखन जायसवाल, हीरा लाल मौर्या, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और कार्यालय परिसरों में आयोजित योग शिविरों में रेलकर्मियों ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया। नगर के बाकले अधिकारी क्लब में डीआरएम उदय सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने लोगों ने नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि योग से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हमें प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। इस दौरान पीडीडीयू मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चित्रा सिंह, एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, डीपीओ जैश कुमार, डॉ. सीएस झा, डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह पीडीडीयू जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह की देखरेख में रेलकर्मियों ने योगाभ्यास किया। नगर की संस्था स्वस्थ रहो मस्त रहो की ओर से वसंत विहार स्थित सरोवर के पास योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान रंजन शाह, राजकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, घनश्याम विश्वकर्मा, जयप्रकाश, मंगल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, मल्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। इससे पहले शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश कुमार ने सभी को स्वयं और परिवार के साथ योग करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. उदयन, कैप्टन डाॅ. कामेश, विवेक, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।