फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People complaint of kotedar to DM for fraud in ration card change in chandauli

चंदौली: महिला और लोगों को अचानक बदला कार्ड, 35 किलो की बजाय मिल रहा था पांच किलो अनाज, कोटेदार की डीएम से शिकायत

Tue, 22 Jun 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 05:30 PM IST
सार

महिलाओं ने कोटेदार पर लाल कार्ड को सफेद करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
People complaint of kotedar to DM for fraud in ration card change in chandauli
शिकायत करते पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक की मलेहर गांव की महिला दौली, चमेली और दुलारी ने मंगलवार को एसडीएम डॉ. अतुल कुमार से मिलकर कोटेदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनके लाल राशन कार्ड को काटकर सफेद राशन कार्ड दे दिया है। लाल कार्ड पर जहां उन्हें पहले 35 किलो अनाज मिलता था, वहीं अब सफेद कार्ड होने से मात्र पांच किलो ही मिलता है। एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


मलेहर गांव की विधवा महिलाओं के अलावा गांव के सात लोगों ने मंगलवार को एसडीएम से कोटेदार की शिकायत की। रामबदन सिंह ने आरोप लगाया है कि कोटेदार ने मेरा अंत्योदय कार्ड निरस्त कराकर अपनी बहू के नाम आवंटित करा दिया है। ऐसे ही धनदेव, मन्ना,  झारखंडी ने भी कोटेदार पर अंत्योदय कार्ड को बदलकर गृहस्थी कार्ड करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अंत्योदय कार्ड धारकों ने बताया कि दो दशक पहले कार्ड का आवंटन हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। राशन भी हम लोगों को मिल रहा था, लेकिन एक-एक साल अचानक हमेशे कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड मांग लिया और उसके बदले पात्र गृहस्थी का कार्ड बना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार आपूर्ति कार्यालय और पंचायत सचिव से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। थक-हार कर हम लोगों ने एसडीएम के यहां गुहार लगाई है। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक नौगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed