फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People angry with the merger of the school surrounded BSA and BO

Chandauli News: विद्यालय के विलय से नाराज लोगों ने बीएसए और बीओ का किया घेराव

Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
People angry with the merger of the school surrounded BSA and BO
नौगढ़ । विकासखंड नौगढ़ के पड़डिया प्राथमिक विद्यालय को धनकुंवारी प्राथमिक विद्यालय में विलय किए जाने के फैसले से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। महेश कुमार, रामलखन, गोविंद, गणेश, संदीप, रामकेश, कृष्णानंद, बागेश्वर, रामजनम, दीपक, मुलायम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंचकर बीएसए सचिन कुमार और बीओ लालमणि राम का घेराव किया।ग्रामीणों ने बताया कि जिस विद्यालय में विलय किया गया है, उसकी दूरी 3 से 4 किलोमीटर है।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल जाने के लिए जंगल और खराब रास्तों से गुजरना पड़ता है जिससे उनकी सुरक्षा और नियमित उपस्थिति पर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बीएसए और बीओ से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि विद्यालय के विलय पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। बीएसए सचिन कुमार ने आश्वासन दिया कि उच्चा अधिकारी से बात करेंगे और विद्यालय का विलय निरस्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed