{"_id":"584b07884f1c1be35944b253","slug":"pension-acceptance-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
समारोह में बोलते विधायक मनोज कुमार सिंह ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को कृषि विज्ञान सभागार में समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों में पेंशन स्वीकृत पत्र समारोह का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू व चकिया विधायक पूनम सोनकर ने दीप जलाकर किया। इसके बाद महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के बच्चों ने वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कुल 250 लोगों में पेंशन स्वीकृत पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना लाकर गरीबों तक आर्थिक मदद पहुंचाने का काम किया है। देखा जाए तो वास्तव में यह योजना ऐसे गरीबों के लिए है जो अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हों। चकिया विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा गरीबों का भला करने की सोच रखते हैं। समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के कुल 68000 लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसमें से 63000 लोगों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। बताया कि विभाग के माध्यम से 266 लोगों को शादी अनुदान का लाभ भी दिया गया है। इस अवसर पर एके सिन्हा, अश्वनी सोनकर, रविकांत सिंह, पंकज सिंह, लवकुश सिंह, डा. मालती राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व संचालन डा. रामचन्द्र शुक्ल ने किया।