फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PCA Ramnagar won the match by defeating Arrah by 75 runs

Chandauli News: आरा को 75 रन से हराकर पीसीए रामनगर ने जीता मैच

Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
PCA Ramnagar won the match by defeating Arrah by 75 runs
दुलहीपुर। एक निजी स्कूल में आयोजित अंडर-14 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पीसीए रामनगर और भोजपुर क्रिकेट एकेडमी आरा के बीच मैच खेला गया। इसमें पीसीए रामनगर ने आरा को 75 रन से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पीसीए रामनगर का मुकाबला 15 मई को राहुल स्पोर्ट्स वाराणसी से होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पीसीए रामनगर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन बनाया। टीम की ओर से रैंस ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। अजीत ने पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। सत्यम ने 23 रन बनाए। भोजपुर की तरफ से निखिल ने दो विकेट लिए, जबकि अमन, ऋशु, यशस्वी ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर की टीम 14वें ओवर में ही 113 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ऋशु ने पांच छक्काें और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए। पीसीए की तरफ से सत्यम ने तीन विकेट लिए, जबकि राहुल को दो विकेट मिले। सत्यम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बुधवार को पहला सेमीफाइनल टारगेट स्पोर्ट्स और संजय सिंह एकादश के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed