{"_id":"69e3e8fc397d4823090cde1c","slug":"patna-pddu-memu-to-remain-suspended-on-the-26th-due-to-non-interlocking-ni-work-at-neura-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-147330-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नेउरा स्टेशन पर एनआई के कारण 26 को नहीं चलेगी पटना-पीडीडीयू मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नेउरा स्टेशन पर एनआई के कारण 26 को नहीं चलेगी पटना-पीडीडीयू मेमू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दानापुर रेल मंडल में नेऊरा-जटडुमरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए नेऊरा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। यहां 18 से 25 अप्रैल तक प्री एनआई और 26 अप्रैल को एनआई किया जाएगा। इससे ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। एनआई के कारण पटना-पीडीडीयू और पीडीडीयू-बक्सर मेमू रद्द रहेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 26 अप्रैल को गाड़ी संख्या 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63213 पटना-आरा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63240 पीडीडीयू-बक्सर पैसेंजर, गाड़ी संख्या 13209 पटना-पीडीडीयू मेमू एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13210 पीडीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस नहीं चलेगी। वहीं 25 अप्रैल को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर स्पेशल पीडीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलेगी। इसी तरह 25 अप्रैल को इंदौर से खुलने वाली अप 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी पीडीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलेगी। इसी रास्ते से 25 अप्रैल काे खुलने वाली अप 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस, डाउन 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, ओखा से खुलने वाली अप 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली अप 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलेगी। इसी तरह अप 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस, दिल्ली से खुलने वाली अप 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस, आनंद विहार से खुलने वाली डाउन 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। 26 अप्रैल को पटना से खुलने वाली अप 22359 पटना-सीएसएमटी, मुंबई एक्सप्रेस पटना, जहानाबाद, गया, पीडीडीयू नगर के रास्ते चलेगी।