फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patna Jammu Tawi Express will go till Ludhiana only

लुधियाना तक ही जाएगी पटना जम्मूतवी एक्सप्रेस

Sun, 04 Sep 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Patna Jammu Tawi Express will go till Ludhiana only
पीडीडीयू नगर। फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मन स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के पहले जांच कर लेनी चाहिए। छह और दस सितंबर को पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस लुधियाना तक ही जाएगी। वहीं सात और 11 सितंबर को जम्मूतवी पटना एक्सप्रेस जम्मू के बजाए लुधियाना से पटना के लिए खुलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दस सितंबर को संबलपुर से खुलने वाली संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और 11 सितंबर को टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस भी जम्मू के बजाए अमृतसर तक ही जाएगी। 13 सितंबर को जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस और 12 सितंबर को जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस अमृतसर से खुलेगी। इसी तरह दस सितंबर को हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस साठ मिनट की देरी से चलाई जाएगी। वहीं 11 सितंबर को कामाख्या श्रीमाता वैष्णव देवी कटड़ा एक्सप्रेस कामाख्या से तीन घंटे की देरी से खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed