फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Patients suffering from stomach diseases increased in the scorching heat

भीषण पड़ रही गर्मी में पेट की बीमारियों से ग्रसित मरीज बढ़े

Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from stomach diseases increased in the scorching heat
भीषण गर्मी की वजह से पेट की बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के पास पहुंचने वाले कुल मरीजों में से 25 से 30 फीसद मरीज अपच, पेट दर्द, मरोड़, दस्त व उल्टी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों खानपान में थोड़ी भी लापरवाही लोगों को डायरिया, गैस्ट्रोइन्ट्राइटिस, खूनी पेचिस, पीलिया आदि का मरीज बना रही है। विशेषज्ञ प्रदूषित जल व भोजन के सेवन को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गैस्ट्रोइन्ट्राइटिस आंत में संक्रमण से होता है। वायरस व बैक्टीरिया छोटी आंत के अंदर की सतह पर चिपककर टाक्सिन उत्पन्न करते हैं जो आंत से स्राव को बढ़ा देते हैं। मरीज को मिचली, उल्टी तथा मरोड़ के साथ पेट में हलका दर्द भी हो सकता है। कहा कि यह बीमारी बड़ी आंत में अमीबा हिस्टोलाइटिका व जीवाणुओं के संक्रमण से होती है। मरीज को थोड़ी मात्रा में दस्त के साथ आंव, रक्त, मरोड़ के साथ तेज पेट दर्द होता है। कभी-कभी बुखार भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed