फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers will not have trouble, four pairs of Chhath special train will run

डाला छठ के बाद वापसी में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चलेगी चार जोडी छठ स्पेशल

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not have trouble, four pairs of Chhath special train will run
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर लोग दिल्ली, मुंबई सहित अन्य औद्योगिक नगरों से घर वापस लौट रहे हैं। दीपावली और डाला छठ के बाद काम पर वापसी के लिए अप की ट्रेनों में भीड़ होगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना, बरौनी और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पटना, बरौनी और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और पुणे के बीच चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित होंगे और इनमें यात्रा करने वालों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसमें पटना आनंद विहार छठ स्पेशल अप में 13 और 16 नवंबर को पटना से रात साढ़े दस बजे खुलेगी। यह यह ट्रेन दानापुर, आरा होते हुए रात में 02.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज, कानपुर होते हुए शाम पांच बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। जबकि डाउन में यह ट्रेन आनंद विहार से 14 और 17 नवंबर को शाम 07.20 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम सवा तीन बजे पटना पहुचेंगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 20 कोच लगेंगे। इसी तरह पटना पुणे छठ स्पेशल पटना से 12 नवंबर को 10.40 बजे खुलेगी। आरा, बक्सर होते हुए शाम 03.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चल कर यह ट्रेन अगले दिन शाम 06.50 बजे पुणे पहुंचेगी। जबकि डाउन में यह ट्रेन 14 नवंबर को पुणे से सुबह 05.30 खुलेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 12 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 08 कोच लगेंगे। इसी तरह दरभंगा दिल्ली छठ स्पेशल दरभंगा से 13 और 16 को और डाउन में 15 और 18 को दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह बरौनी लोकमान्य तिलक छठ स्पेशल 13 नवंबर को बरौनी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed