फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers will loose pockets for reservation in cloned trains

क्लोन ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए यात्रियों की जेब होगी ढीली

Sun, 20 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers will loose pockets for reservation in cloned trains
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीस जोड़ी क्लोन ट्रेनें तो चला दी लेकिन इसका किराया फ्लेक्सीबल कर दिया है। यानी यात्रा करने की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आएगी वैसे-वैसे इसके किराए में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कारण कि इस क्लोन ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के दौरान यदि सीटों की उपलब्धता कम है तो इसके किराए में और वृद्धि होती जाएगी। गौरतलब है कि हमसफर ट्रेनों में यह व्यवस्था पहले से लागू है और उसकी तर्ज पर पहली बार चलाई जा रही क्लोन ट्रेनों में भी रेलवे ने यह नियम लागू किया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने बीस जोड़ी क्लोन ट्रेनों को शुरू किया है। क्लोन ट्रेनों में फ्लेक्सीबल किराया होने से यात्रियों को 20 से 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जैसे शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से नई दिल्ली जाने के लिए श्रमजीवी स्पेशल ट्रेन के एसी थर्ड में जहां 1175 रुपये किराया लगा, वहीं क्लोन श्रमजीवी में 1335 रुपये खर्च करने पड़े। यानी स्पेशल श्रमजीवी के मुकाबले और क्लोन ट्रेन में 160 रुपये अतिरिक्त भार यात्रियों पड़ रहा है। वहीं सामान्य ट्रेनों में जहां चार माह पहले रिजर्वेशन कराने की सुविधा उपलब्ध है लेकिन क्लोन ट्रेन में दस दिन पहले ही रिजर्वेशन मिल पाएगा। क्लोन ट्रेनों में एसी और स्लीपर के कोच लगेंगे। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रिजर्वेशन कराए आए कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि यदि रेलवे पूर्ववर्ती ट्रेनों को चला देती तो आसानी होती।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त क्लोन ट्रेनों को चलाया गया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए मारामारी में कमी आएगी और यात्रियों को आसानी से रिजर्वेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश कुमार, सीनियर डीसीएम, पीडीडीयू रेल मंडल
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 सितंबर से 20 जोड़ी प्रचलित ट्रेनों का क्लोन ट्रेन चला रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से छह जोड़ी ट्रेनें गुजरेंगी। शनिवार को इसके लिए आरक्षण की शुरूआत हुई। आरक्षण शुरू होते ही ट्रेनों की सभी सीटें फुल हो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अप और डाउन राजगीर- नई दिल्ली, राजेन्द्र नगर पटना-नई दिल्ली, पटना-अहमदाबाद, बंगलुरू-दानापुर, कटिहार- दिल्ली और दानापुर-सिकंदराबाद क्लोन ट्रेन गुजरेंगी। इन ट्रेनों में 10 दिन पहले आरक्षण होना है। शनिवार को दानापुर-बंगलुरू और दानापुर-सिकंदराबाद एवं दानापुर-बंगलुरू स्पेशल क्लोन ट्रेनों में दोपहर 12 बजे ही तीनों ट्रेनों की सीट फुल हो गई और बाद में आए यात्रियों को वेटिंग टिकट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed