फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers suffering from thirst took money and shouted from the window, water-water

Chandauli News: प्यास से बेहाल यात्री पैसे लेकर खिड़की से चिल्लाते रहे पानी-पानी

Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Passengers suffering from thirst took money and shouted from the window, water-water
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने और वहां से आने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। एसी कोच में ज्यादा यात्री होने के कारण बेचैनी होने पर उसकी खिड़कियां तक तोड़ दी जा रही हैं। सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर आई श्रीगंगानगर-बरौनी स्पेशल ट्रेन के एसी कोच के शीशे गायब दिखे और र अंदर से यात्री पानी-पानी चिल्लाते रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बाद भी पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी प्रयागराज से लौटने और यहां से प्रयागराज जाने वालों की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। सोमवार को करीब डेढ़ लाख यात्री पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। प्रयागराज से ट्रेनें भरी हुई आ रही हैं और यात्री कोच के दरवाजे नहीं खोल रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे खुल रहे हैं। एसी कोच में भीड़ के कारण रिजर्वेेशन कराने वाले यात्री पनी सीट पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ज्यादा यात्री होने के कारण एसी बंद हो जा रहे हैं। ऐसे में खिड़कियाें पर लगे शीशे तोड़े जा रहे हैं। सोमवार की दोपहर में श्रीगंगानगर-बरौनी स्पेशल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंची। इसके एसी कोच बी-1, बी-2, बी -3 सहित अन्य एसी कोच की दो से तीन खिड़कियां खुली हुई थीं। भीड़ के कारण लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। भूख-प्यास से बेहाल यात्री पानी-पानी चिल्लाने लगे। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पानी उपलब्ध कराया। कुछ वेंडरों वहां पहुंच कर यात्रियों को सामान बेचा। कमोवेश यही स्थिति प्रयागराज-मालदा टाउन में भी रही। इसमें भी ऐसी कोच के शीशे गायब रहे और यात्री खिड़की से बाहर झांककर खाना-पानी मांगते रहे। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, गया-एग्मोर एक्सप्रेस, सूरत-भागलपुर, मुंबई मेल, मगध एक्सप्रेस सहित स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें सहयोग में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed