फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers fill up the details of notes

यात्रियों से भरवाए नोटों का विवरण

Thu, 24 Nov 2016 01:15 AM IST
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers fill up the details of notes
पांच सौ के नोट का हिसाब लिखते लिपिक।
नोटबंदी को लेकर डीसीएम (मंडल वाणिज्य प्रबंधक) हिमांशु शुक्ला द्वारा मंगलवार की रात जारी सर्कुलर पहले दिन बुुधवार को सफल रहा। बुकिंग में जहां पहले छह में 447 यात्रियों के विवरण फार्म में भरे गए। आरक्षण काउंटर पर तैनात लिपिकों ने उसका पालन करने का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारियों ने बताया कि यह अव्यावहारिक है। भारत के 67 रेल मंडलों में एक मात्र मुगलसराय में ही यह सर्कुलर बना है। इससे टिकट लेने में यात्रियों दिक्कतें आएंगी। वहीं यात्रियों ने कहा कि बताया कि टिकट के लिए अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

नोटबंदी को लेकर मुगलसराय मंडल में वाणिज्य विभाग के  अधिकारियों ने रेलवे काउंटरों पर  नोटबंदी को लेकर रोजाना हो रही किचकिच को दूर करने के लिए बुधवार से नई व्यवस्था शुरू  की। सभी अनारक्षित और आरक्षित काउंटरों पर नोटों का विवरण  लिखने के लिए दो फार्म दिए गए। मंडल में वाणिज्य विभाग के अधिकांश स्थानों पर इसका पालन किया गया। अनारक्षित काउंटरों पर जहां छह घंटे में कुल 447 यात्रियों द्वारा लिए गए टिकटों और नोटों का विवरण भरा गया वहीं आरक्षण काउंटर पर क्लर्क अधिकांश यात्रियों का भरे लेकिन कुछ यात्रियों का विवरण भरने में उन्हें असुविधा हुई। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र राम ने बताया कि भारत के 67 मंडल कार्यालयों में मुगलसराय को छोड़कर कहीं भी यह व्यवस्था नहीं लागू की गई है। इसमें एक यात्री का विवरण भरने में और टिकट देने में पांच से दस मिनट तक का समय लग जा रहा है। वहीं पहले यह टिकट दो से तीन मिनट में यात्रियों को दे दिया जाता था। हिमांशु शुक्ला ने बताया कि पहले दिन के पहले शिफ्ट में इसका सकारात्मक परिणाम मिला।
विज्ञापन

मंडल के गया, औरंगाबाद, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड स्टेशनों पर भी इसका परिणाम सकारात्मक रहा। कहा कि पूरा विवरण 24 घंटे बाद ही दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed