फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parsdiha-Dedhgaona road turned into potholes

गड्ढों में तब्दील परसडीहा-डेढ़गांवा मार्ग पर चलना हुआ टेढ़ी खीर

Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parsdiha-Dedhgaona road turned into potholes
कंदवा। क्षेत्र के परसडीहा-डेढ़गांवा चार किलोमीटर लंबा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर इतने गड्ढे बन गए हैं कि उस पर आवागमन करना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आए दिन ग्रामीण इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आज तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

डेढ़गांवा गांव को जलालपुर होकर परसडीहा के पास सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 2005 में इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग से प्रतिदिन नूरी, कुसहा, सलेमपुर, सुढ़ना, पई, कोदई, पिपरदहा, बरुइन, सिकठा, तम्मागढ़, बहोरा चंदेल, डेढ़गांवा, जलालपुर, परसडीहा, तलासपुर, कंजेहरा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यह मार्ग नरवन और महाइच परगना के साथ चंदौली और गाजीपुर जनपद को भी जोड़ने का सबसे सुगम मार्ग है लेकिन निर्माण के बाद विभाग द्वारा रखरखाव और मरम्मत के प्रति बरती गई लापरवाही के चलते सड़क पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। मार्ग पर डाली गई तारकोल युक्त गिट्टियों का तो कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। आलम यह है कि आए दिन लोग इन गढ्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढ़ों के चलते इस मार्ग पर आवागमन करना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। रवींद्रनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, संजय सिंह गुड्डू, प्रदीप राय, अनिल कुमार, रणजीत यादव, सुनील यादव ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed