फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parks for name only but no seating arrangement nor tree plant

केवल नाम के लिए पार्क मगर न बैठने की व्यवस्था और न ही पेड़ पौधे

Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parks for name only but no seating arrangement nor tree plant
चकिया नगर के वार्ड नंबर 11 में बदहाल चिल्ड्रेन पार्क। - फोटो : CHANDAULI
जिले के स्थित पार्कों की स्थिति काफी खराब है। कहीं झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं। तो कहीं पार्क की चहारदीवारी टूटी हुई है। वहीं पार्कों में बनाए गए शौचालय भी बदहाल हैं। साफ-सफाई के अभाव में वहां गंदगी है। कुछ पार्कों के पौधे पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। यह हाल तब है जबकि पार्कों के सुंदरीकरण के लिए काफी धन खर्च किया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय नगर में पार्कों का सुंदरीकरण किया जाना है मगर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है और पार्क बदहाल हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के चारों निकायों में सबसे अधिक पीडीडीयू नगर में पार्क हैं। नगर स्थित सुभाष पार्क में ओवरहेड टैंक के निर्माण के चलते पार्क काफी छोटा हो गया है। इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए 53 लाख रुपये खर्च होने हैं। अलीनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 63 लाख रुपये से होना है। यहां काफी कार्य अधूरा पड़ा है। सूत्रों के अनुसार इसी पार्क पर पूर्व के जनप्रतिनिधि बोर्ड की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अलीनगर में खाली पड़ी भूमि पर 34 लाख रुपये की लागत से अंबेडकर पार्क के नाम से एक पार्क को विकसित किया जा रहा है। इसमें अब तक सिर्फ बाउंड्री का कार्य ही पूरा हो सका है। इसके अलावा नगर के वेस्टर्न बाजार स्थित नेहरू पार्क व ईस्टर्न बाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क की भी स्थिति अच्छी नहीं है। लाल बहादुर शास्त्री पार्क में बने शौचालय काफी गंदे हैं। महिलाओं के लिए बने शौचालय पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित चिल्ड्रेन पार्क काफी बदहाल है। यहां न तो पौधे लगे हैं और न ही बच्चों के लिए झूले हैं। दिनभर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। नगर पंचायत चंदौली क्षेत्र स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में हमेशा ताला लटका रहता है। वहीं वहां ऊगी झाड़िया पार्क की बदहाली को बयां कर रही है।
पीडीडीयू नगर में पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य अमृता योजना के तहत कराया जा रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। जल्द ही पार्कों की स्थिति बेहतर होगी । - संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर

पीडीडीयू नगर। लोगों ने नगर निकाय के पार्कों के सुंदरीकरण की मांग है। पीडीडीयू नगर के अमोघपुर निवासी विकास राज ने कहा कि नगर में कई पार्कों में काफी दिनों से कार्य चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं आलू मिल नई बस्ती निवासी रोशन शर्मा ने कहा कि शहर में लोगों के टहलने के लिए अच्छे पार्क नहीं हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी पवन मद्धेशिया ने कहा कि नगर में पार्कों के नहीं होने से बच्चों को खेलने के सही स्थान नहीं मिल पाता है। चंदौली नगर पंचायत निवासी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के एक या दो पार्क है लेकिन वहां भी हमेशा ताला लगा रहता है। इसे जन सामान्य के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed