फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parewa won the inaugural match of the volleyball competition

परेवा ने जीता वालीबाल प्रतियोगिता का उद्धाटन मैच

Sat, 17 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Parewa won the inaugural match of the volleyball competition
ंदवा के कम्हरिया में फीता काटकर वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते विधायक सुशील सिंह। - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महेंद्रा टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली व परेवा के बीच खेला गया जिसमें परेवा की टीम ने चंदौली की टीम को 25-18 व 15-10 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच गाजीपुर और डिग्घी के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर ने डिग्घी की टीम को 25-09 व 15-09 से पराजित किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। सबसे बड़ी बात है खेल में प्रतिभाग करना। हार से सबक लेकर आगे बढ़ने वाली टीम ही अंत में विजय पताका फहराने में कामयाब होती है। इसलिए हारने वाली टीम को कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता के एक अन्य मैच में माटीगांव की टीम ने महुअर, बिहार की टीम को 25-13 व 25-23 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। कमेंट्री डा. जयकुमार सिंह और रितेश राज ने की। इस मौके पर अनिल सिंह झुन्ना, अजीत सिंह, दुगत़विजय सिंह, डॉ. राकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, कामेश सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed